OMG 2 Weekend Box Office Collection: अक्षय कुमार- पंकज त्रिपाठी की फिल्म का रविवार रहा शानदार, जबरदस्त उछाल

OMG 2 Weekend Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा हुआ है। गदर 2, ओएमजी 2, जेलर समेत इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया है, जिसका नजीता फिल्म के कलेक्शंस पर भी साफ देखा जा सकता है। जहां गदर 2 ने रविवार की कमाई के साथ 134 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 भी शानदार ढ़ंग से आगे बढ़ रही है।
OMG 2 ने रविवार को 17.55 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 43.11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.26 करोड़ और शनिवार को 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया था।
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव
आने वाले दो दिनों में भी OMG 2 से धमाकेदार कमाई की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि 15 अगस्त को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कहां तक पहुंच पाती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद, फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुरुआती 5 दिनों में फिल्म 65 करोड़ तक पहुंच सकती है।
गदर 2 से मिल रहा टक्कर
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड को A सर्टिफिकेट दिया है, यानी की ये फिल्म सिर्फ व्यस्कों के लिए है। लिहाजा, फिल्म की ऑडियंस यूं भी कम हो गई है। वहीं, बी और सी टायर शहरों में गदर 2 की अपनी तबाही बरपा रही है। जिसका प्रभाव OMG 2 की कमाई पर भी पड़ रहा है। लेकिन फिर भी फिल्म ने अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखी है।


Click it and Unblock the Notifications