..................... OMG 2 vs Gadar 2 advance booking: Akshay Kumar's film is way behind Sunny Deol's film at the box office - Hindi Filmibeat

OMG 2 vs Gadar 2: एडवांस बुकिंग में आग लगा रही है सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की फिल्म का जानें हाल!

omg-2-vs-gadar-2-advance-booking-akshay-kumar-film-is-way-behind-sunny-deol-film-at-the-box-office

OMG 2 vs Gadar 2: 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, और दोनों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 के सामने बड़ी स्क्रीन पर दिखेगी अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2।

दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें, तो गदर 2 की बुकिंग फिल्म रिलीज के 12 दिनों पहले ही खोल दी गई थी। जबकि ओएमजी 2 की एडवांस बुकिंग तमाम विवादों को पार करते हुए 2 अगस्त से शुरु हुई है।

OMG 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

2012 में आई फिल्म ओएमजी की सीक्वल ये फिल्म अपने विषय को लेकर काफी विवादों में रही। यहां तक माना जा रहा था कि इसकी रिलीज टल जाएगी। खैर, फिल्म ने सभी बाधाओं को पार किया और A सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई है। ओएमजी 2 ने 3 अगस्त की रात 10 बजे तक, यानी अपनी रिलीज से 8 दिन पहले, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 3200 टिकट, और मूवीमैक्स में 100 टिकट बेचे हैं।

खास बात है कि अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में यह मजबूत स्थिति है। यदि अगले हफ्ते आंकड़ों में थोड़ी और तेजी से बढ़ोतरी होती है, तो हम बॉक्स ऑफिस पर दोहरे अंक की ओपनिंग की उम्मीद कर सकते हैं। इस फिल्म की सफलता काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करती है।

गदर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

वहीं, सनी देओल की ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर शुरुआत के लिए तैयार है। रिलीज से 8 दिन पहले फिल्म ने कुल 8000 से ऊपर टिकट बेच दिये हैं। फिल्म ने पीवीआर में 1700 टिकट, आईनॉक्स में 1200 टिकट और सिनेपोलिस में 5200 टिकट बेचे हैं। इसके अलावा सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म आग लगा रही है। कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का अनुमान 25 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X