अक्षय कुमार की 16वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी OMG 2- सलमान खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर

Akshay Kumar's 100 crore films: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी है। फिल्म आज, यानी की अपने नौवें दिन में 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। बता दें, इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की 16वीं फिल्म हो जाएगी।
खास बात है कि अब तक 100 करोड़ क्लब में 16 फिल्मों के साथ सलमान खान टॉप पर बने हुए थे। लेकिन अब अक्षय कुमार उन्हें टक्कर देने के लिए पहुंच चुके हैं। आने वाली फिल्मों के साथ अक्षय इस रेस में बाकी सितारों से काफी आगे पहुंच सकते हैं।
गजिनी के साथ 100 करोड़ क्लब की शुरुआत
साल 2008 में फिल्म गजिनी के साथ आमिर खान ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर एक नया ट्रेंड लेकर आया। 100 करोड़ के बाद 200 करोड़, 300 करोड़, 350 करोड़ क्लब तक बन चुकी है।
साल 2010 में आई फिल्म दबंग के बाद से सलमान की लगभग हर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लंबे समय से सुपरस्टार के नाम सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्में अपने नाम करने का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड रहा है। अब अक्षय कुमार उन्हें यहां टक्कर दे रहे हैं।
अक्षय कुमार और सलमान खान की 100 करोड़ी फिल्में
अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्मों में शामिल है- राउडी राथौड़, हाउसफुल 2, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रूस्तम, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, 2.0, केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज़, सूर्यवंशी, ओएमजी 2।
वहीं, सलमान खान की लगातार 16 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं, अब टाइगर 3 के रिलीज होने का इंतजार है। इनकी 100 करोड़ी फिल्में हैं- दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाईगर, दबंग 2, किक, जय हो, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है, रेस 3, भारत, दबंग 3, किसी का भाई किसी की जान।


Click it and Unblock the Notifications
