..................... OMG 2 Box Office week 1: Akshay Kumar's film scored big on Day 7, joins his top week 1 films - Hindi Filmibeat

OMG 2 Box Office Week 1: गदर 2 की तूफान के सामने, अक्षय कुमार की फिल्म का शानदार रहा पहला हफ्ता

omg-2-box-office-week-1-akshay-kumar-film-scored-big-on-day-7-joins-his-top-week-1-films

OMG 2 Box Office week 1: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता मजबूती के साथ गुजार लिया है। साथ ही में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' की सुनामी के सामने भी 'ओएमजी 2' काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शक फिल्म के कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने ओपनिंग डे पर, OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10.26 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सातवें दिन भी फिल्म की कमाई में 50% से भी कम की गिरावट आई है। जी हां, गुरुवार को फिल्म ने 5.58 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 85.05 करोड़ तक पहुंच चुका है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। जबकि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ तक जा सकता है। OMG 2 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 20 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

अक्षय कुमार की फिल्मों को देखें, तो OMG 2 सबसे बड़ा हफ्ता देने वाली उनकी टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि गदर 2 के सामने फिल्म का सफर कितना लंबा चलता है।

यहां देंखे अक्षय कुमार की फिल्में, जिसने दिया का सबसे बड़ा वीक 1:

हाउसफुल 4- 141.31 करोड़
2.0 [हिन्दी] - 132 करोड़
गुड न्यूज़- 127.91 करोड़
मिशन मंगल- 121.23 करोड़
सूर्यवंशी- 120.66 करोड़
केसरी - 100.01 करोड़
टॉयलेट एक प्रेम कथा - 96.05 करोड़
रुस्तम- 90.90 करोड़
ओएमजी 2- 85.05 करोड़
एयरलिफ्ट- 83.50 करोड़

Read more about: akshay kumar omg 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X