OMG 2 Box Office Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ओवरसीज में भी कमाल!

omg-2-box-office-day-5-akshay-kumar-film-crosses-100-crore-worldwide-collection-on-independence-day

OMG 2 Worldwide Box Office: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओएमजी 2 ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। गदर 2 के तूफान के सामने भी ओएमजी 2 दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है।

फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर, यानि की अपनी रिलीज के पांचवे दिन 17.10 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 72.27 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार पहुंची फिल्म

खास बात है कि OMG 2 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 72 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म 14 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म का gross वर्ल्डवाइज कलेक्शन 100.50 करोड़ है। जी हां, OMG 2 वर्ल्डवाइड 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

ओएमजी 2 अधिकांश केंद्रों में काफी हद तक हाउसफुल जा रही है, विशेष रूप से वे जहां इसके टार्गेट ऑडियंस हैं। हालांकि 15 अगस्त के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दिखेगी।

अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्म

ओएमजी 2 भी एक और खास रिकॉर्ड हासिल करने वाली है। अपने छठे दिन पर यह ओएमजी (OMG) का लाइफटाइम कलेक्शन (81.46 करोड़) पार करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें इस फिल्म की लाइफटाइम कमाई 150 करोड़ तक पहुंच सकती है। लंबे समय के बाद, ये अक्षय कुमार की अगली 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

OMG 2 सिनेमाघरों में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर गदर 2 के साथ क्लैश हुई थी। यदि फिल्म सोलो रिलीज हुई तो, आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी दिखती। लेकिन फिलहाल गदर 2 का भी जादू हर तरफ देखा जा रहा है, जो 223 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X