..................... OMG 2 Box Office Day 4: Akshay Kumar- Pankaj Tripathi's film has an superhit Monday, crosses 55 crore mark - Hindi Filmibeat

OMG 2 Box Office Day 4: अक्षय कुमार- पंकज त्रिपाठी की फिल्म का सुपरहिट सोमवार, 55 करोड़ पार फिल्म

omg-2-box-office-day-4-akshay-kumar-pankaj-tripathi-film-has-an-superhit-monday-crosses-55-crore

OMG 2 Box Office Day 4: बेहतरीन वीकेंड स्कोर करने के बाद, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म OMG 2 ने सोमवार को भी अपनी मजबूत दिखाई है। खास बात है कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग यानि की शुक्रवार से भी ज्यादा कमाई, अपने चौथे दिन (सोमवार) की है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को 12.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 55.17 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी शानदार जा रही है।

100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म!

ट्रेड पंडितों की मानें तो 15 अगस्त (मंगलवार) को फिल्म 18- 20 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। यानि की आज फिल्म 75 करोड़ तक पहुंचने वाली है। लंबे समय के बाद, ये अक्षय कुमार की अगली 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

OMG 2 सिनेमाघरों में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर गदर 2 के साथ क्लैश हुई थी। यदि फिल्म सोलो रिलीज हुई तो, आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी दिखती। लेकिन फिलहाल गदर 2 का भी जादू हर तरफ देखा जा रहा है, जो 173 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड को A सर्टिफिकेट दिया है, यानी की ये फिल्म सिर्फ व्यस्कों के लिए है। लिहाजा, फिल्म की ऑडियंस यूं भी कम हो गई है। लेकिन फिर भी फिल्म ने मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X