OMG 2 Box Office Day 1 Collection: 'गदर 2' की सुनामी के सामने, अक्षय कुमार की फिल्म ने ली अच्छी ओपनिंग

OMG 2 Box Office Day 1 Collection: इस शुक्रवार सनी देओल की गदर 2 के सामने रिलीज हुई है अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 (OMG 2).. कोई शक नहीं कि दोनों फिल्मों ने मिलकर 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। दोनों फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ के लगभग का रहा है।
जहां सनी देओल की गदर 2 ने शुक्रवार को 40 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, इस तूफान के सामने OMG 2 ने भारत में 9 से 10 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया है। फिल्म के स्क्रीन काउंट और क्लैश को देखते हुए इसी अच्छी शुरुआत मान सकते हैं।
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा
हालांकि वीकेंड पर फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़ोतरी होती दिख रही है। OMG 2 को जहां समीक्षकों से शानदार समीक्षा मिली है, वहीं पहले दिन फिल्म देखने वाले दर्शकों ने भी दिल खोलकर तारीफ की है। गदर 2 के सामने भले ही OMG 2 धीमी रफ्तार में है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि फिल्म धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाएगी।
गदर 2 से मिल रही है टक्कर
उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा और ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म अच्छी स्थिति में होगी। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड को A सर्टिफिकेट दिया है, यानी की ये फिल्म सिर्फ व्यस्कों के लिए है। लिहाजा, फिल्म की ऑडियंस यूं भी कम हो गई है। वहीं, बी और सी टायर शहरों में गदर 2 की अपनी तबाही बरपा रही है। जिसका प्रभाव OMG 2 की कमाई पर भी पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications