Box Office: श्रद्धा कपूर- आदित्य रॉय कपूर की 'ओके जानू'.. ढ़ीला रहा पहला दिन!
आदित्य रॉय कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ओके जानू का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां।
शाद अली के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ओके जानू ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 4.08 करोड़ की ओपनिंग दी है। जो कि इस जोड़ी की पिछली फिल्म की ओपनिंग से भी कम है।
'शाहरूख, सलमान के साथ काम करता हूं.. ताकि मेरी फिल्मों को प्रॉफिट मिल सके..'
श्रद्धा- आदित्य की पिछली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' ने 6 करोड़ की ओपनिंग देते हुए 85.4 करोड़ की कमाई की थी। बहरहाल, ओेके जानू की बात करें तो वीकेंड पर फिल्म को अच्छी कमाई की जरूरत है, वर्ना फिल्म के लिए काफी मुश्किल हो जाएगी।

बता दें, 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की 'काबिल' और शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हो रही है। यानि की ओके जानू के पास कमाई के लिए ज्यादा वक्त नहीं है।
वहीं, श्रद्धा और आदित्य दोनों के लिए ही ओके जानू का हिट होना काफी मायने रखता है। क्योंकि दोनों एक्टर्स की पिछली फिल्में (आदित्य की फितूर और श्रद्धा की रॉक ऑन 2) फ्लॉप रही थी। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड पर यह रोमांटिक फिल्म कुछ कमाल कर पाती है या नहीं....


Click it and Unblock the Notifications











