BOX OFFICE: इतनी ठंडी फिल्म.. दर्शकों ने क्रिकेट देखना बेहतर समझा!
श्रद्धा कपूर- आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओके जानू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां।
शाद अली के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ओके जानू ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 4.08 करोड़ की ओपनिंग दी। वहीं, शनिवार, रविवार को भी कमाई में कोई तेजी नहीं दिखी।
[700 करोड़ का धमाकेदार सफर.. 2017 में मिलेगा टक्कर!]
श्रद्धा- आदित्य की पिछली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' ने 6 करोड़ की ओपनिंग देते हुए 85.4 करोड़ की कमाई की थी। बहरहाल, ओेके जानू की बात करें तो वीकेंड पर फिल्म 4.90 करोड़ और 4.82 करोड़ के साथ कुल 13.80 करोड़ तक पहुंच गई है।

रविवार को फिल्म की कमाई कम होने का एक कारण भारत- इंग्लैंड क्रिकेट मैच भी बताया जा रहा है। बता दें, 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की 'काबिल' और शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हो रही है। यानि की ओके जानू के पास कमाई के लिए ज्यादा वक्त नहीं है।
वहीं, श्रद्धा और आदित्य दोनों के लिए ही ओके जानू का हिट होना काफी मायने रखता है। क्योंकि दोनों एक्टर्स की पिछली फिल्में (आदित्य की फितूर और श्रद्धा की रॉक ऑन 2) फ्लॉप रही थी। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड पर यह रोमांटिक फिल्म कुछ कमाल कर पाती है या नहीं....


Click it and Unblock the Notifications











