OG Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ओरिजनल गैंगस्टर का राज, एक झटके में वसूले 120 करोड़

They Call Him OG Box Office Collection Day 3: सुझीत द्वारा निर्देशित और पवन कल्याण स्टारर फिल्म 'दे कॉल हिम OG' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखने के बाद साफ है कि ये फिल्म वीकेंड और पर दशहरा पर जमकर नोट बटोरने वाली है। रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
OG Box Office Record
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अब तक ₹120 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस एक्शन ड्रामा में इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन भी लीक किरदारों में नजर आ रहे हैं।
Biggest Opener Of 2025
ट्रेड वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने भारत में लगभग ₹18.50 करोड़ नेट कमाए, जिससे कुल कमाई ₹122 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म ने प्रीमियर के दौरान ही ₹21 करोड़ का कलेक्शन किया था, जब आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमत ₹1000 और तेलंगाना में ₹800 रखी गई थी। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ₹63.75 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग ली थी।
OG Box Office Occupancy
हालांकि शुक्रवार के बाद शनिवार को कलेक्शन में लगभग 70% की गिरावट आई और फिल्म ने ₹18.75 करोड़ का नेट बिजनेस किया। दो दिनों और प्रीमियर शो को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग ₹171 करोड़ का कारोबार किया है। इसमें सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा से हुई है, जबकि तमिल, कन्नड़ और हिंदी वर्जन ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। शनिवार को फिल्म की तेलुगु भाषा में ऑक्यूपेंसी 42.08% रही। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन कितना पहुंचता है।
OG Storyline And Star Caste
यह फिल्म DVV एंटरटेनमेंट के बैनर तले DVV दानय्या और कल्याण दासरी द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य किरदार ओजस गंभीर की भूमिका में हैं, जो एक रिटायर्ड गैंगस्टर है और हालातों के चलते वापस लौटता है। इमरान हाशमी, जो इस फिल्म से तेलुगु में डेब्यू कर रहे हैं, विलेन 'ओमी भाऊ' की भूमिका में हैं।
थमन एस ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। सहायक कलाकारों में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज शामिल हैं। फिल्म को रिव्यूअर्स के मिक्स रिव्यू मिले हैं, लेकिन कमाई के मामले में यह अब तक पवन कल्याण की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











