OG Box Office Collection Day 1:बॉक्स ऑफिस पर छाया गुंडाराज, पवन कल्याण की फिल्म बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर

They Call Him OG Day 1 Box Office Collection: कल्याण की मोस्ट अवेटिड एक्शन ड्रामा फिल्म They Call Him OG ने सिनेमाघरों में जोरदार एंट्री मारी है और पहले दिन की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। फिल्म पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग करते हुए इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन है। पहली दिन कमाई के आकड़े देखने के बाद अब ये देखने भी दिलचस्प होगा की फिल्म वीकेंड पर कौन कौन से रिकॉर्ड धुआं करती है।
They Call Him OG Day 1 Box Office Collection
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग ₹70 करोड़ की नेट कमाई की है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनाता है।
They Call Him OG Star Caste
सुपरस्टार पवन कल्याण की इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसे DVV एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज, अर्जुन दास और श्रिया रेड्डी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। They Call Him OG का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 25 सितंबर को हुआ, जिसमें नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
They Call Him OG Tickets
फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला। दिनभर थिएटर हाउसफुल रहे और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। तेलुगु 2D वर्जन की थिएटर ऑक्यूपेंसी के आंकड़े आप यहां देख सकते हैं:
सुबह के शो: 71.15%
दोपहर के शो: 61.73%
शाम के शो: 67%
रात के शो: 77.51%
They Call Him OG Advance Booking Record
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ऐतिहासिक रही। They Call Him OG ने एडवांस बुकिंग में भारतीय सिनेमा के इतिहास की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसने Kalki 2898 AD (₹55.3 करोड़), Devara (₹49.9 करोड़), और Salaar (₹49 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











