अक्टूबर 2018: बॉक्स ऑफिस पर आईं 10 फिल्में लेकिन छाए केवल आयुष्मान खुराना, बाकी सब FLOP
2018 के लिए अक्टूबर काफी विफल महीना रहा। लेकिन इस महीने ने आयुष्मान खुराना की चांदी कर दी। बॉक्स ऑफिस पर एक ही महीने में 10 फिल्में रिलीज़ हुईं। दिलचस्प ये है कि सभी अच्छे बैनर और प्रमोशन वाली फिल्में। लेकिन एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। कुछ बड़े स्टार्स तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे।
बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस दोनों के लिहाज़ से अक्टूबर काफी निराशाजनक महीना रहा। जहां काजोल की वापसी से फैन्स को काफी उम्मीद थी वहीं अर्जुन और परिणीति की केमिस्ट्री को एक सुपरहिट सीरीज़ के रूप में देखने को फैन्स उत्साहित थे। इसके अलावा सैफ अली खान और हॉलीवुड ने भी फैन्स को निराश ही किया।

दूसरी तरफ चीन से खुशखबरी लेकर आई रानी मुखर्जी की हिचकी जिसने रिलीज़ के साथ ही धमाल मचा दिया। अब तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हिचकी 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। वहीं चीन में पीके को पछाड़ते हुए फिल्म ने लगभग 125 करोड़ की कमाई की।
अक्टूबर बॉक्स ऑफिस के हीरो निकले आयुष्मान खुराना। वो एक आदमी इस निराशाजनक महीने में भी सफलता के झंडे गाड़ गया।आयुष्मान की दो फिल्में एक ही महीने में रिलीज़ हुईं - अंधाधुन और बधाई हो। और रिलीज़ के कुछ दिनों में ही दोनों सुपरहिट साबित हो गईं।
जानिए कैसा रहा अक्टूबर 2018 का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications
