O Romeo vs Tu Yaa Main Day 1 Box Office: शाहिद कपूर से भिड़ीं शनाया कपूर, बॉक्स पर पहले दिन किसने मारी बाजी?
O Romeo vs Tu Yaa Main Day 1 Box Office: 13 फरवरी दिन शुक्रवार को दो फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं थीं और कहा जा रहा था कि दोनों की टक्कर काफी तेज आवाज करने वाली है। लेकिन अब इन दिनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट्स सामने आई हैं जो कि आपको दुखी कर सकती हैं।

चाहें वो शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' हो या फिर शनाया कपूर की 'तू या मैं'। क्या आप जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों में से किसने रिलीज का पहला दिन अपने नाम किया है और किसने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है। ऐसा कहा जा रहा था कि रिलीज के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ'रोमियो' अच्छी कमाई करने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ओ रोमियो की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ये एक्शन थ्रिलर लोगों को पसंद आ रही है और उम्मीद है कि इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने वाला है। शुक्रवार को ओपनिंग वाले दिन इस फिल्म ने महज 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
चौकाने वाली बात है कि शाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में भी एंट्री नहीं मारी है। हालांकि इसके पहले शाहिद कपूर की जो फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें देवा और तेरी बातों में उलझा जिया शामिल है, उनसे अच्छा कलेक्शन इस फिल्म ने किया है। देखने वाली बात होगी ये आंकड़ा आज यानि शनिवार को कितना बढ़ता है।
तू या मैं
शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहीं हैं और फिल्म तू या मैं से उनको काफी उम्मीदें थीं। महज 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 57 लाख का कलेक्शन किया और ये फिल्म 1 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। हालांकि शनाया कपूर के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। शनाया के साथ इस फिल्म में अभिनेता आदर्श गौरव नजर आए हैं जो कि शानदार दिखे हैं। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब अच्छा स्टार्ट लेती है।


Click it and Unblock the Notifications











