O Romeo Box Office Day 1 Prediction: क्या टूट जाएगा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड? शाहिद कपूर की बॉक्स पर दहाड़!

O Romeo Box Office Prediction Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इसको देखकर लोग कह रहे थे कि वापसी काफी धमाकेदार होने वाली है।

O Romeo Box

विशाल भारद्वाज इस फिल्म के साथ करीब तीन साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं सभी लोग चाहते हैं कि ये फिल्म कमाल की हो। 'ओ'रोमियो' को लेकर काफी समय से चर्चा थी और कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर अपने शानदार परफॉर्मेंस इसमें देते नजर आ रहे हैं।

ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है तृप्ति डिमरी अपने हुस्न के जलवे इस फिल्म में दिखाती नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे अभिनेता भी इस फिल्म में कमाल करते दिखने वाले हैं।

ओ रोमियो पहले दिन का बॉक्स ऑफिस अनुमान

फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बात करते हुए 'ओ रोमियो' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस पर अपनी राय दी है। उन्होने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन अच्छी शुरुआत करेगी और आज यानि शुक्रवार को करीब 7-9 करोड़ रुपये कमाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि वीकेंड पर इसका कलेक्शन कितना बढ़ता है ये तो वक्त ही बताएगा। शाहिद कपूर का ये अंदाज आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा क्योकिं इस फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। तृप्ति डिमरी के अलावा एक आइटम नंबर में दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं।

क्या टूटेगा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड?

हाल ही में कोई बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी तो वो वरुण धवन और सनी देओल की बॉर्डर 2 ही थी। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और पहले दिन करीब 30 करोड़ का कलेक्शन किया था। देखने वाली बात होगी कि शाहिद कपूर की ओ रोमियो इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ती है या नहीं। हालांकि इस फिल्म को लेकर चर्चा है और फैंस काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X