#Report: एक 100 करोड़ी फ्लॉप - एक 100 करोड़ी हिट पर टिक गया बॉक्स ऑफिस
नवंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए थोड़ा अजीब रहा। एक फ्लॉप फिल्म की कमाई और एक हिट फिल्म की कमाई पर पूरा बॉक्स ऑफिस टिक गया।
4 शुक्रवार और बीत गए और इन चार शुक्रवारों के बीच बॉक्स ऑफिस पर उथल पुथल मच गई। कुछ तो स्वाभाविक थी तो कुछ ज़बर्दस्ती। और थोड़ा सा असर देश बदलने और मोदी की लहर का भी था।
कुल मिलाकर नवंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा भी रहा और बुरा भी। यूं कहिए कि बस दो फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस की इज़्जत बचाई। हालांकि दोनों ही फिल्में अपनी इज़्जत नहीं बचा पाईं।

लेकिन अब एक ही महीना बचा है और देखा जाए तो बॉलीवुड का इस साल का लेखा जोखा हो ही चुका है। जानिए नवंबर में कैसा रहा है बॉक्स ऑफिस का हाल।
नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर कई छोटी बड़ी फिल्में रिलीज़ हुई। लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस को संभाले रखा अक्टूबर में रिलीज़ हुई ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय ने।
वहीं नवंबर देखा जाए तो सीक्वल का सीज़न रहा। 4 शुक्रवार में तीन सीक्वल रिलीज़ हुए। जिनमें से दो बॉक्स ऑफिस क्लैश भी हुुए।
हालांकि मोदी की नोटबंदी ने फिल्मों पर असर ज़रूर डाला और अजय देवगन की शिवाय और फरहान अख्तर की रॉक ऑन 2 पर इसका काफी असर पड़ा।
देखिए नवंबर बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications