BOX OFFICE पर एक साथ तबाही मचाने आ रहे हैं अक्षय कुमार और आमिर खान - 700 करोड़ का सट्टा
कल रात अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और इसी के साथ मुश्किल ये है कि फिल्म अभिषेक कपूर की केदारनाथ के साथ क्लैश करेगी। केदारनाथ, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोज़िट दिखेंगी।
अब देखना ये है कि केदारनाथ, रजनीकांत की फिल्म के सामने टक्कर लेने का फैसला करती है या फिर आगे पीछे की जाती है। वहीं अगर फिलहाल देखा जाए तो 2018 के बॉक्स ऑफिस पर नवंबर सबसे बड़ा महीना होगा और अक्षय कुमार - आमिर खान मिलकर ही इस महीने करीब 600 - 700 करोड़ तक की कमाई दे देंगे।

गौरतलब है कि नवंबर, दीवाली पर ही आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी रिलीज़ हो रही है। अब केवल ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर ही फिलहाल 300 - 400 करोड़ का दांव लगा हुआ है। वहीं 300 - 400 करोड़ का सट्टा अक्षय कुमार रजनीकांत स्टारर 2.0 पर भी खेला जा रहा है। यानि कि किसी भी तरह से नवंबर इस साल का सबसे बड़ा महीना कहलाएगा।
[मैं चाहता ही नहीं था कि मेरी बायोपिक कोई भी KHAN या फिर अक्षय कुमार करे]
वहीं केदारनाथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और टोटल धमाल जैसी फिल्मों के लिए मुश्किल खड़ी हो चुकी है। ये तीनों ही फिल्में, नवंबर में रिलीज़ के लिए लगी हुई हैं लेकिन अब दो बड़ी फिल्मों के बीच इनके बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ना तय है।
वैसे देखिए 6 महीने में क्या रहा है बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications