बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं ये एक्टर, 180 फ्लॉप- 46 सुपरफ्लॉप के बाद भी हैं 'स्टार'

Bollywood actor with 180 flops: फिल्म इंडस्ट्री एक कंपिटिटिव दुनिया है और यहां टिके रहना कोई आसान काम नहीं। ऐसे में कोई अभिनेता यदि तीन- चार दशकों तक यहां नाम कमाता है और दर्शकों के दिलों में बने रहता है, तो उसकी तारीफ तो बनती है। ऐसे ही एक स्टार हैं मिथुन चक्रवर्ती।
पिछले कुछ सालों में द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले सितारों में शामिल हैं। बता दें, अपने करियर अभिनेता ने 180 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन फिर भी अपनी अलग अंदाज की वजह से स्टारडम एन्जॉय किया।
14 ब्लॉकबस्टर, 180 फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड
फिल्मों के अपने लंबे करियर के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन इन फिल्मों में ज्यादातर औंधे मुंह गिरी हैं। एक्टर ने 14 ब्लॉकबस्टर, 31 सुपरहिट, 41 हिट दी हैं.. वहीं 180 फ्लॉप फिल्में उनके नाम हैं, जिनमें से बॉक्स ऑफिस पर 46 फिल्में सुपरफ्लॉप रही थीं।
मिथुन चक्रवर्ती की हिट फिल्मों में शामिल है- डिस्को डांसर, प्यार झुकता नहीं, प्रजापति, युद्ध, टाइगर, बारूद, स्वामी दादा, सुरक्षा। वहीं, फ्लॉप की बात की जाए.. तो 1990 के दशक में मिथुन ने एक बार लगातार फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया था, जब 1993-98 तक उनकी लगातार 33 फिल्में फ्लॉप हुईं।
सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले एक्टर्स की लिस्ट
कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में.. 180 फ्लॉप के साथ मिथुन टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर 106 फ्लॉप फिल्मों के साथ जीतेंद्र हैं। ये एकमात्र ऐसे दो अभिनेता हैं जिनके करियर में सौ से ज्यादा फ्लॉप फिल्में रहीं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 99 फ्लॉप फिल्में दी हैं, ऋषि कपूर ने 76 और गोविंदा ने 75, अमिताभ बच्चन ने 68 और अक्षय कुमार ने 57..


Click it and Unblock the Notifications
