BOX OFFICE: सलमान, अक्षय से लेकर शाहरूख.. और 300 करोड़ का झटका!
बॉक्स ऑफिस 2017 काफी बुरी स्थिति से गुजर रहा है। बता दें, बीते 2 महीनों से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई है। गाहे बगाहे एक दो फिल्में ऐवरेज कमाई कर जा रही हैं। लेकिन कई बिज बजट फिल्में औंधे मुंह गिर चुकी हैं।
''सलमान खान के होने की वजह से.. ट्यूबलाइट ने इतना कमाया.. वर्ना.....''
सबसे जोर का झटका दिया है सलमान खान ने। जहां उनकी ट्यूबलाइट से 300 करोड़ की उम्मीद थी.. फिल्म 120 करोड़ में ही सिमट कर रह गई। बता दें, इस साल की अभी तक अंतिम सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म है इरफान खान की हिंदी मीडियम।

7 महीनों की लिस्ट को देखा जाए तो बाहुबली 2 एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस को बचाए रखा। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा कहते हैं- रईस, काबिल, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों ने भी अच्छा बिजनेस किया.. लेकिन इतना नहीं कि वे बॉक्स ऑफिस पर नुकसान से बचा पाएं।
Recommended Video

मोटे तौर पर देखा जाए तो 7 महीनों में लगभग 35 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई हैं। जिनमें से कई बिग बजट फिल्में भी थीं। जिससे बॉक्स ऑफिस को कम से कम 300 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
यहां जानें 2017 की अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











