..................... छिछोरे सोमवार बॉक्स ऑफिस | Chhichhore First Monday Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'छिछोरे' की सोमवार से शानदार शुरुआत- 4 दिनों में 50 करोड़ पार फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' ने सोमवार की कमाई के साथ बता दिया कि फिल्म को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। अपने चौथे दिन, यानि की सोमवार को फिल्म ने 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि जबरदस्त है। इस फिल्म के कंटेंट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में भी बेहतरीन प्रदर्शन दे रही है।

चार दिनों में फिल्म ने भारत में 44.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 10.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि की वर्ल्डवाइट 4 दिनों में फिल्म लगभग 55 करोड़ की कमाई कर चुकी है। कोई शक नहीं कि 'छिछोरे' काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को भी फिल्म को मुर्हरम की छुट्टी का फायदा मिलेगा।

Chhichhore

लगभग 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई यह फिल्म कॉलेज और दोस्तों की कहानी है। वहीं, फिल्म में एक संदेश भी है कि 'लूज़र' होना गलत नहीं है। जिंदगी एक स्पर्धा में जीतने या हारने से कहीं आगे है।

छिछोरे लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए कम से कम 80 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। ट्रेड पंडितों की मानें, यदि फिल्म पहले हफ्ते 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है, तो वीकेंड पर फिल्म फिर अच्छी कमाई कर सकती है। फिलहाल यह संभव दिखता है।

हालांकि इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' 'छिछोरे' की कमाई पर रोक लगा सकती है। दंगल के बाद नितेश तिवारी की यह अगली फिल्म है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X