..................... छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ किया पार | Nitesh Tiwari's Chhichhore enters 100 crore club - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 100 करोड़ पार सुशांत- श्रद्धा की 'छिछोरे', दूसरे हफ्ते भी कर रही जबरदस्त कमाई

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' ने अपने 12वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। मंगलवार को 4.11 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 102.19 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म हिट हो चुकी है। जल्द ही यह 2019 की टॉप मुनाफेदार फिल्मों में भी शामिल हो जाएगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो 'छिछोरे' सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। यह फिल्म एमएस धोनी की कमाई को पार कर सकती है। फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने 133 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।

Chhichhore

खास बात है कि इस शुक्रवार रिलीज आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल भी छिछोरे का रास्ता रोक नहीं पाई। ड्रीम गर्ल से बिना प्रभावित हुए फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। 2019 में अब तक 11 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। छिछोरे भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

यह फिल्म कॉलेज और दोस्तों की कहानी है। वहीं, फिल्म में एक संदेश भी है कि 'लूज़र' होना गलत नहीं है। जिंदगी एक स्पर्धा में जीतने या हारने से कहीं आगे है। युवा वर्ग के साथ साथ फैमिली आडियंस भी फिल्म को काफी पसंद कर रही है। दंगल के बाद नितेश तिवारी की यह अगली फिल्म थी। लिहाजा, फिल्म से काफी उम्मीदें थी और यह सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X