Nishanchi vs Jolly LLB 3- तीन दिन में कैसा रहा Box Office कलेक्शन, कहीं तूफान तो कहीं सन्नाटा

Nishanchi vs Jolly LLB 3 Box Office Day 3- शुक्रवार को थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की हो रही है। इसके साथ एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम निशांची है।
इन दोनों फिल्मों की 3 दिन की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और पहले वीकें पर किसने झंडे गाड़े हैं वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक दो दिग्गजों की फिल्म है तो वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप का धमाका है। इन दोनों की फिल्म से लोगों को उम्मीद थी लेकिन अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने धमाका करते हुए उम्मीद से बेहतर कलेक्शन किया है।
जॉली एलएलबी 3 का जलवा
रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने पहले दिन बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk.com की मानें को तो जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
इस फिल्म ने पहले दूसरे दिन से ज्यादा रविवार को बवाल काटा है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब टोटल 53.50 करोड़ की कमाई कर ली है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का दूसरा सप्ताह कैसा रहता है।
निशांची
3 दिन में निशांची ने भी हार नहीं मानी है और इस फिल्म के पीछे चल रही है। खबरें हैं कि 'निशानची' ने तीसरे दिन 0.21 करोड़ कमाए हैं। लाखों में अगर इसकी बात की जाए तो फिल्म ने करीब 21 लाख का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा करोड़ नहीं पहुंच पा रहा है। इस तरह से फिल्म ने तीन दिन में महज 85 लाख रुपये की कमाई की है जो कि काफी निराशाजनक है। पहले वीकेंड पर 1 करोड़ का आंकड़ा फिल्म नहीं पा पाई है। इससे इतना तय है कि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप होने की तरफ बढ़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











