बॉक्स ऑफिस पर होगा Traffic Jam, एक साथ 9 फिल्में होंगी रिलीज़
बॉक्स ऑफिस क्लैश अकसर किसी ना किसी फिल्म को नुकसान ज़रूर पहुंचाता है। बहुत कम ऐसा हो पाता है कि फिल्मों को क्लैश का फायदा मिले। जितना नुकसान फिल्म को होता है, उतना ही नुकसान बॉक्स ऑफिस को भी उठाना पड़ता है। इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस ऐसा ही नुकसान उठाएगा।
दरअसल, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ नौ फिल्में रिलीज़ हो रही हैं - मनमर्ज़ियां, मित्रों, लुप्त, होटल मिलान, फलसफा, टर्निंग पॉइंट, 22 डेज़, कठोर और लव सोनिया। इन सभी फिल्मों में से सबसे ज़्यादा उम्मीदें लोगों को अभिषेक बच्चन - तापसी पन्नू - विक्की कौशल स्टारर मनमर्ज़ियां से है।

आइए आपको इन फिल्मों के बारे में थोड़ी सी जानकारी दे देते हैं -
मनमर्ज़ियां - अनुराग कश्यप की ये फिल्म एक लव ट्राएंगल। इसे आज के ज़माने की अनुराग कश्यप स्टाईल की हम दिल दे चुके सनम कहा जा रहा है।
लव सोनिया - ताबरेज़ नूरानी की ये फिल्म एक गांव की लड़की सोनिया की कहानी है जो सेक्स के कारोबार में फंसने के बाद भी डटकर उसका सामना करती है।
मित्रों - फिल्मिस्तान फेम नितिन कक्कड़ की इस फिल्म में जैकी भगनानी और कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस शुक्रवार केवल इन तीन फिल्मों में मुख्य क्लैश होगा।
देखिए बॉक्स ऑफिस के अब तक के सबसे बड़े क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications












