BOX OFFICE: NH10 से अनुष्का शर्मा का सिल्वर जुबिली कलेक्शन!
[बॉक्स ऑफिस] अनुष्का शर्मा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पारी खेल ली है। NH10 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो यही कहता है। अनुष्का की फिल्म ने 10 दिनों में 26 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म अभी भी कलेक्शन बटोरने में सफल है।
रिलीज़ के दूसरे हफ्ते के बाद अनुष्का ने जहां सिल्वर जुबिली पूरी की। सोमवार को 62 और बुधवार को 63 लाख की कमाई की। अनुष्का को इस बात का फायदा भी मिला कि NH10 के बाद कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ नहीं हुई।
ALSO READ: BOX-OFFICE कुंडली - पीकू के आगे फीकी रह जाएगी बॉम्बे वेलवेट
फिल्म को उत्तर भारत खासकर दिल्ली और गुड़गांव से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जबकि क्रिटिक्स और बॉलीवुड ने भी फिल्म को काफी सराहा। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म इस हफ्ते के अंत तक 30 करोड़ की कमाई कर लेगी।
NH10 के बाद अनुष्का शर्मा बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम ज़माने की कोशिश करेंगी। हालांकि बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर दर्शकों को निराश कर चुका है और फिलहाल अब किसी को फिल्म से ज़्यादा उम्मीदें नहीं है। वहीं दिल धड़कने दो एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसके हिट फ्लॉप का दारोमदार स्टारकास्ट से भी ज़्यादा फिल्म की डायरेक्टर ज़ोया अख्तर पर भी है।
ALSO READ: बॉलीवुड में फाइनल हुई TEAM INDIA की कास्ट,जानिए कौन होगा कोहली, कौन जडेजा!


Click it and Unblock the Notifications














