BOX OFFICE: वीकेंड पर 'नीरजा' का धमाका.. 3 दिनों में ही निकाल लिया बजट!
[बॉक्स ऑफिस] सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की वीकेंड से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें नीरजा की ओपनिंग वीकेंड काफी पॉजिटिव रही।
राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन फिल्म को जमकर तारीफ मिली और शनिवार, रविवार को फिल्म ने दुगुना कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ नीरजा 2016 में अब वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है।
BOX OFFICE: सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर.. दूसरों के साथ FLOP हैं ये!
नीरजा ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड तक 22.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शनिवार को 7.60 करोड़ और रविवार को 9.71 करोड़ की कमाई की है। बता दें, फिल्म का कुल बजट 21 करोड़ ही है। लिहाजा, फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है और अब प्रॉफिट कमाने की ओर बढ़ रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की वीकेंड रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

