BOX OFFICE: सिर्फ 3 दिन.. और 'नीरजा' ने बनाया एक खास रिकॉर्ड!
[बॉक्स ऑफिस] सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की वीकेंड से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें नीरजा की ओपनिंग वीकेंड काफी पॉजिटिव रही।
राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन फिल्म को जमकर तारीफ मिली और शनिवार, रविवार को फिल्म ने दुगुना कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ नीरजा 2016 में अब वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है।
BOX OFFICE: 'नीरजा' का धमाका.. 3 दिनों में ही निकाल लिया बजट
वहीं, ओवरसीज की बात करें तो फिल्म अब तक 10.70 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसी आंकड़े के साथ नीरजा ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाने पर महिला केन्द्रीत फिल्म बन गई गई है।
बहरहाल, यहां जानते हैं नीरजा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

