धमाकेदार PROFIT.. सलमान, शाहरूख तोड़ पाएंगे इस फिल्म का रिकॉर्ड!
[बॉक्स ऑफिस] सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म साल 2016 की दूसरी बड़ी हिट भी साबित हो चुकी है। जी हां, 18 करोड़ की लागत पर बनी इस फिल्म ने अब तक 71.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ मजबूत है।
राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन फिल्म को जमकर तारीफ मिली और फिर तो फिल्म का कलेक्शन कमाल कर गया। नीरजा 2016 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है।
BOX OFFICE: शिवाय vs ऐ दिल है मुश्किल..
बता दें, नीरजा अब तक 240 प्रतिशत प्रॉफिट कमा चुकी है। याद दिला दें, पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' से अब नीरजा बस कुछ ही कदम दूर है। बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 256 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया था। लिहाजा, वह दिन दूर नहीं जब नीरजा यह आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
देखना यह है कि क्या 2016 में आने वाली फिल्म नीरजा के प्रॉफिट कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी!
यहां जानें सोनम कपूर के फिल्म नीरजा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications













