#BoxOffice: मैं नहीं मानता कि मेरी फिल्में ब्लॉकबस्टर हो जाएं!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मॉम के साथ एक बार फिर ज़ोरदार वापसी का वादा किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले ना चले, लेकिन फिल्म लोगों को पसंद बहुत आएगी, ये तय है।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आने वाली फिल्म मॉम पर बात की लेकिन इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी दिल खोलकर बात की। और इस दौरान उन्होंने दो बड़ी अच्छी बातें कही।
पहली ये कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में नहीं चलती। क्योंकि वो बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के लिए नहीं बनाई जाती हैं। ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस से कहीं ज़्यादा आगे की होती हैं।

वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि मैं कभी ये नहीं मनाता कि मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करे।
गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर बॉलीवुड दो भागों में बंटा रहता है। कुछ एक्टर्स और डायरेक्टर ऐसे होते हैं जिन्हें इन आंकड़ों से काफी फर्क पड़ता है।
वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर ये बात साफ तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि मैं अपने बल पर कभी 100 करोड़ की फिल्म नहीं दे सकता। ये मैं भी जानता हूं और मेरे प्रोड्यूसर भी।
वैसे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में पीछे रह जाती हों लेकिन पिछले साल कुछ फिल्में थीं जिन्हें ना देखना भूल थी। भले ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की हो या ना की हो।


Click it and Unblock the Notifications