BOX OFFICE: आधा घंटा अक्षय कुमार.. और फिल्म सुपरहिट.. शानदार PROFIT
तापसी पन्नू और अक्षय कुमार की फिल्म नाम शबाना इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। जानें क्या होगा फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल।
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'नाम शबाना' रिलीज होने के लिए तैयार है। तापसी पन्नू, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। क्योंकि यह अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'बेबी' की प्रीक्वल है।
अक्षय कुमार VS शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन.. जानें नतीजा!
हालांकि बता दें, फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड भूमिका में नहीं हैं। बल्कि वे इंटरवल के बाद फिल्म में दिखाई देंगे। लेकिन फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। अक्षय भी जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो अक्षय कुमार का स्टारडम और तापसी पन्नू की बेहतरीन अदाकारी इस फिल्म को हिट कर सकती है। वहीं, वर्ड ऑफ माउथ अच्छी रही तो फिल्म सुपरहिट की श्रेणी में भी जा सकती है। क्योंकि इसके साथ कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











