#BoxOffice: एवरेज ओएनिंग...शानदार वीकेंड और धमाकेदार सोमवार...PASS!
तापसी पन्नू - मनोज बाजपेयी स्टारर नाम शबाना ने धीरे धीरे कमाई करना शुरू कर दिया है और अब देखना होगा कि ठीकठाक वीकेंड कलेक्शन के बाद, फिल्म सोमवार का टेस्ट पास कर पाती है या नहीं।
फैन्स का दिल थोड़ा थोड़ा तब टूट गया था जब बेबी की स्पिन ऑफ नाम शबाना बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के होने के बावजूद बहुत ही साधारण ओपनिंग से शुरूआत की औऱ सबको लगा कि फिल्म ठंडी पड़ जाएगी।
लेकिन वीकेंड आते आते फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं अब माना जा रहा है कि सोमवार को फिल्म और उठेगी क्योंकि ये उत्तर भारत में छुट्टी का दिन होगा और फिल्म को इसका फायदा मिल जाएगा।

गौरतलब है कि इस महीने लगातार महिला केंद्रित फिल्मों ने दस्तक दी। फिल्लौरी, अनारकली ऑफ आरा और नाम शबाना। वहीं वरूण आलिया स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया ने भी 139 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है।
नाम शबाना से उम्मीद है कि वो सोमवार का टेस्ट भी अच्छे से पास कर लेगी। वहीं मंगलवार को राम नवमी के चलते उत्तर भारत में छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलेगा।
जानिए 2017 में यंग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications











