WHATT: सलमान और रणबीर जब मिल गए हैं तो....एक और टाईगर?

बॉक्स ऑफिस पर जब कोई सुपरस्टार फ्लॉप होता है तो सबको थोड़ा झटका लगता है। और फिलहाल तो सलमान खान और रणबीर कपूर ने बैक टू बैक दो इतनी बड़ी फ्लॉप देकर बॉक्स ऑफिस को झटका दे दिया है।

अब सबकी नज़रें टिकी हैं टाईगर श्रॉफ पर। हालांकि माना जा रहा है कि टाईगर श्रॉफ भी सलमान खान और रणबीर कपूर से प्रेरणा लेते हुए एक फ्लॉप देने वाले हैं। लेकिन मुन्ना माईकल के कलेक्शन चौंका रहे हैं।

munna-michael-surprise-box-office-over-four-days

दरअसल, मुन्ना माईकल के 6 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार को भी 6 करोड़ की कमाई की। ऐसे में माना जा रहा था कि फिल्म का फ्लॉप होना तय है। लेकिन रविवार को फिल्म ने उछाल मारी और 8 करोड़ की कमाई की।

ऐसे में अब सोमवार के कलेक्शन ही ये तय कर पाएंगे कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। वैसे टाईगर श्रॉफ की फिल्में अपनी लागत निकाल ही लेती हैं।

फिल्म में टाईगर की एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर बुराई की है। खैर वो तो लोग हमेशा से करते हैं और अब इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर सब्बीर खान ने बात की है।

सब्बीर का कहना है कि टाईगर इतना ज़्यादा अच्छा डांस और एक्शन करता है कि लोग उसकी एक्टिंग की मेहनत और कोशिश को नकार देते हैं। इसमें ना टाईगर की गलती है, ना ही फैन्स की।

टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X