BOX OFFICE: लगातार तीसरी बार.. हिट जोड़ी.. धमाकेदार एक्शन के साथ!
इस शुक्रवार टाईगर श्राफ, निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'मुन्ना माइकल' देशभर में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस इस डांस- एक्शन फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सब्बीर खान ने।
अजय देवगन की अगली फिल्म.. धमाकेदार बॉयोपिक.. 2019 में होगी रिलीज!
बता दें, टाईगर श्राफ और सब्बीर खान की जोड़ी ने इससे पहले हीरोपंती और बागी जैसी हिट फिल्म दी है। लिहाजा इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें है। पिछली कई फिल्मों के कलेक्शन को देखते हुए कहीं ना कहीं अब बॉक्स ऑफिस को एक हिट फिल्म की दरकार भी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 35 करोड़ के लागत पर बनी मुन्ना माइकल 2200 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यहां जानें फिल्म का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications