Munjya Box Office- बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का बादशाहत जारी, मंगलवार को भी हुई इतनी कमाई!

इसके अलावा शरवरी वाघ की हालिया रिलीज फिल्म मुंज्या को लेकर चर्चा है। इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त शायद ही मेकर्स ने इतने अच्छे रिसपॉन्स की उम्मीद की होगी लेकिन ऐसा हो रहा है।
Sacnlik की हालिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस फिल्म ने मंगलवार तक करीब 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पता चला है कि मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है जो कि एक अच्छा नंबर है।
देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ये कमाई कहां तक जाती है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है। मुंज्या की कमाई इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में किसी तरह का कोई बड़ा नाम नहीं है।
शरवरी वाघ की तारीफ
फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही है शरवरी वाघ की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा लीड एक्टर की भी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों ने फिल्म की रिलीज के बाद कई तरह के कमेंट्स किए थे और सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी और अभिनय की तारीफ हुई थी। जिस तरह का कलेक्शन फिल्म कर रही है तो कहा जा रहा है फिल्म अच्छे नंबर्स पर बंद होगी।
मिस्टर एंड मिसेज माही
हालिया रिलीज फिल्मों में राजकुमार राल और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी शामिल है। इस फिल्म ने भी ठीक ठाक कलेक्शन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2024 बॉक्स ऑफिस के लिए एक अच्छा साल साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











