Munjya Box Office Day 6- शरवरी और अभय की फिल्म 30 करोड़ पार, मुंज्या ने 6वें दिन की इतनी कमाई?

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या की रफ्तार कम नहीं हो रही है। फिल्म 7 जून को रिलीज हुई थी और इसके साथ ही कहा जा रहा था कि मिस्टर एंड मिसेज माही से नहीं भिड़ पाएगी।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ.. लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है और दर्शकों ने बता दिया है कि अगर फिल्म अच्छी है तो नामी कलाकारों की जरूरत नहीं पड़ती है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा को लोगों ने एक साथ काफी पसंद किया है। अब इस फिल्म के 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड सामने आया है और फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कितनी कमाई की
Sacnilk.com के मुताबिक इस फिल्म ने अपने 6वें दिन करीब 3.75 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 31.15 करोड़ रुपए हो चुका है। अपने पहले दिन इसने 4 करोड़ की ओपिनिंग दी थी जो कि काफी शानदार मानी जा रही थी। कम बजट की इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शरवरी वाघ को इस तरह के किरदार में देखना लोगों को लिए काफी अलग अनुभव था।
हॉरर कॉमेडी फिल्म
इस हॉरर कॉमे़डी की कहानी की बात करें तो इसमें 7 साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। ऐसे में लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और कर दी जाती है। उसी रात वह लड़का अपनी बहन को ले आता है और पीपल के पड़े के नीचे काला जादू करता है। वह अपनी बहन को मारने की वजह से मर जाता है। मरने के बाद वह राक्षस बन जाता है जिसका नाम मुंज्या होता है। इसके बाद कहानी कैसे चलती है ये इस फिल्म में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











