Munjya BOC Day 7: Mr and Mrs Mahi से भी आगे निकली 'मुंज्या', 7 दिनों में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Munjya Box office Collection Day 7: 7 जून को रिलीज हुई मुंज्या ने आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म दर्शकों के बीच खास पसंद की जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 7 दिन ही हुए हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने सात दिनों में फिल्म ने मिस्टर एंड मिसेज माही को पीछे छोड़ दिया है। वहीं imdbने भी रेटिंग 10 में से 7.4 दी है। वहीं फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म का सातवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है तो बिना देर किए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी की है कमाई।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये से कमाई की थी। तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं छठे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी हिसाब से फिल्म ने सात दिनों में 35.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से भी ज्यादा कमाई कर ली है।
कुछ इस तरह है फिल्म की कहानी
मुंज्या की कहानी की बात करें तो आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 1952 के बैकड्रॉप में बनी हैं। फिल्म में देखा जा सकता है कि एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। ऐसे में लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और कर दी जाती है। उसी रात वह लड़का अपनी बहन को ले आता है और पीपल के पड़े के नीचे काला जादू करता है। वह अपनी बहन को मारने की वजह से मर जाता है। मरने के बाद वह राक्षस बन जाता है जिसका नाम मुंज्या होता है और फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











