Munjya BOC Day 4: जबरदस्त कमाई कर रही है 'मुंज्या', चौथे दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Munjya BOC Day 4

Munjya Box office Collection Day 4: मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म रिलीज होने के बाद रिलीज हुई है मुंज्या। फिल्म में किसी बड़े नाम के ना होने के बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर रिव्यू भी शानदार आ रहे हैं। वहीं imdb ने भी रेटिंग 10 में से 7.4 दी है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन।

फिल्म कर रही है शानदार कमाई
हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या 7 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में स्टार्स के डायलॉग और स्क्रिप्ट पर काफी काम किया गया है। जहां पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमा कर अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 8 करोड़ का बेहतरीन बिजनेस किया था।

चौथे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म अभी तक 23 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म का बजट काफी कम बताया जा रहा है।

जानें अखिर क्या है फिल्म के पूछे की कहानी
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 1952 के बैकड्रॉप में बनी हैं। फिल्म में देखा जा सकता है कि एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। ऐसे में लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और कर दी जाती है। उसी रात वह लड़का अपनी बहन को ले आता है और पीपल के पड़े के नीचे काला जादू करता है। वह अपनी बहन को मारने की वजह से मर जाता है। मरने के बाद वह राक्षस बन जाता है जिसका नाम मुंज्या होता है और फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X