Munjya BOC Day 3: 'मुंज्या' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Munjya Box office Collection Day 3: सिनेमाघरों में अब एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहले भैया जी फिर मिस्टर माही और अब रिलीज हुई है मुंज्या। बता दें कि जब से फिल्म रिलीज हुई है वाहवाही बटोर रही है। फिल्म को लेकर रिव्यू भी काफी शानदार आ रहे हैं। वहीं imdb रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 7.3 स्टार मिले हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने की कमाई की है।
ये सितारे आ रहे हैं नजर
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या 7 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कम बजट में इस फिल्म को काफी खूबसूरती से बनाया गया है। फिल्म के डायलॉग और कहानी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। वहीं अब फिल्म का तीसरे दिन का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए देखते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
तीसरे दिन का कलेक्शन
वीकेंड पर फिल्म ने काफी शानदार कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 19 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।
जान लें फिल्म की कहानी
हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 1952 के बैकड्रॉप में बनी हैं। फिल्म में देखा जा सकता है कि एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। ऐसे में लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और कर दी जाती है। उसी रात वह लड़का अपनी बहन को ले आता है और पीपल के पड़े के नीचे काला जादू करता है। वह अपनी बहन को मारने की वजह से मर जाता है। मरने के बाद वह राक्षस बन जाता है जिसका नाम मुंज्या होता है और फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











