मुंबई सागा BOX OFFICE: जॉन अब्राहम- इमरान हाशमी की एक्शन फिल्म, यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन

जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, महेश मांजरेकर स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन माना जा रहा है कि सिंगल स्क्रीन थियेटरों के लिए यह अच्छी शुरुआत है। बता दें, फिल्म ने पहले दिन, यानि की शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.82 करोड़ की ओपनिंग दी है।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे का 55 प्रतिशत कलेक्शन सिंगल स्क्रीन थियेटर्स से आया है, जबकि मल्टीप्लेक्स से 45 प्रतिशत की कमाई हुई है।

Mumbai Saga

मुंबई सागा में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, अमोल गुप्ते, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर है, लिहाजा, एक खास दर्शक वर्ग का मनोरंजन भी कर रही है।

पहला वीकेंड

पहला वीकेंड

पहले वीकेंड तक मुंबई सागा का कुल कलेक्शन 6-7 करोड़ तक पहुंच सकता है। बता दें, कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा है जिस वजह से फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ा है।

वर्ड ऑफ माउथ

वर्ड ऑफ माउथ

फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ को फिल्म की कहानी कमजोर लग रही है, वहीं, कुछ ने फिल्म के कंटेंट और कलाकारों की तारीफ की है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 40 करोड़ तक के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। कोरोना के समय में यह मुश्किल आंकड़ा है।

कोरोना की मार

कोरोना की मार

कोरोना की वजह से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग अभी भी थियेटर नहीं जाना चाह रहा है। वहीं, कई शहरों में अभी भी सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही चल रहे हैं। लिहाजा, फिल्म की कमाई इन सब बातों से प्रभावित हो रही है। यदि यह नॉर्मल दिनों में रिलीज होती.. तो फिल्म 8- 10 करोड़ की ओपनिंग देती।

दूसरी फिल्मों से टक्कर

दूसरी फिल्मों से टक्कर

खास बात है कि रूही की रिलीज के बाद से कई फिल्में बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। वहीं, मुंबई सागा के साथ ही यशराज बैनर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' भी रिलीज हुई है। जाहिर है क्लैश से भी कमाई प्रभावित हुई है।

सिंगल स्क्रीन थियेटर्स

सिंगल स्क्रीन थियेटर्स

कई शहरों में अभी भी सिंगल स्क्रीन थियेटर्स नहीं खोले गए हैं। वहीं, कई तो कोरोना काल में बंद पड़ गए। लिहाजा, अब कलेक्शन मल्टीप्लेक्स दर्शकों पर ही निर्भर करता है। जाहिर है फिल्म की कमाई इन सब बातों से प्रभावित होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X