बॉलीवुड के पांच बड़े ट्रिपल क्लैश, मुल्क - कारवां - फन्ने खां का RESULT
Recommended Video

आज बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से काफी बड़ा क्लैश है। एक तरफ ऋषि कपूर - तापसी पन्नू स्टारर मुल्क जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और अपने प्रमोशन के कारण, फिल्म हलचल में है। वहीं दूसरी तरफ है ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव स्टारर फन्ने खां जिसे राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने प्रोड्यूस किया है।
इन दोनों फिल्मों के बीच फंसी है दुलकर सलमान, मिथिला पालकर और इरफान खान की कारवां जिसे देखने में दर्शकों की काफी दिलचस्पी है। लेकिन दिक्कत ये है कि इन तीनों ही फिल्मों के बेहद अलग प्लॉट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तीनों को ही भारी नुकसान देखना पड़ सकता है। कुल मिलाकर भी तीनों फिल्में लगभग 5 - 6 करोड़ का शुक्रवार देंगी।

माना जा रहा है कि कारवां 1 से 1.5 करोड़ की ओपनिंग देगी वहीं मुल्क से भी 2 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद का जा रही है। तीनों फिल्मों में से सबसे ज़्यादा सट्टा लगा है अनिल कपूर की फन्ने खां पर जिससे लगभग 2.5 से 3 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर तीनों ही फिल्मों को क्लैश का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
देखना ये है कि वीकेंड तक इनमें से कौन सी फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के बाद टिकेगी और कौन सी फिल्म बिकेगी। वैसे बॉलीवुड के इतिहास में केवल पांच बड़े ट्रिपल क्लैश हैं जिनमें बड़े सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को टक्कर दी -


Click it and Unblock the Notifications











