BOX OFFICE पर तीन फिल्मों के महाक्लैश लेकिन सबकी कमाई खा गया टाईगर
बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज़ हुई हैं - सैफ अली खान की कालाकांदी, अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ और विक्रम भट्ट की 1921। और तीनों फिल्मों को सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है खा गई।
दिलचस्प ये है कि इन तीनों में भी सबसे कम कमाई है सैफ अली खान स्टारर कालाकांदी। वहीं 1921 इस रेस में सबसे आगे चल रही है और मुक्काबाज़ दूसरे नंबर पर।

जहां, 1921 ने शुक्रवार को 1.5 करोड़ से शुरूआत की वहीं शनिवार को फिल्म ने सवा दो करोड़ की कमाई की। जबकि टाईगर ज़िंदा है ने शुक्रवार को 1.5 करोड़ की कमाई की थी।
मुक्काबाज़ ने 75 लाख की ओपनिंग की थी तो सैफ अली खान की कालाकांदी ने 1 करोड़ की। शनिवार को मुक्काबाज़ ने 1.5 करोड़ की कमाई की और कालाकांदी ने 95 लाख की।
वहीं सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने शनिवार को लगभग 2.5 करोड़ की कमाई कर डाली। इस लिहाज़ से देखा जाए तो 2018 की शुरूआत भी 2017 की ही तरह, फ्लॉप फिल्मों से हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












