..................... Mufasa The Lion King box office collection day 5 film performing good against pushpa 2 - Hindi Filmibeat

Mufasa The Lion King Box Office: 5 दिनों में इतने करोड़... पुष्पा 2 के सामने जमे खड़े हैं मुफासा के पैर

Mufasa The Lion King

Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' की धाक है। ऐसे में इस फिल्म के सामने एक और फिल्म अपने पैर जमाने और बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने में कामयाब रही है। हम बात कर रहे हैं 'द लायन किंग' की।

'मुफासा: द लायन किंग' को भारतीय डब वर्जन में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पुष्पा 2 के आगे भी ये एनिमेटेड फिल्म भारत में खूब कमाई कर रही है। काफी बज के बीच इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला था.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मुफासा: द लायन किंग' ने 5वें दिन भारत में 8.5 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ 'मुफासा: द लायन किंग' की पांच दिनों की कुल कमाई अब 53.35 करोड़ रुपये हो गई है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इसमें फिल्म ने 5 दिनों में इंग्लिश में 19.8 करोड़ रुपये, हिंदी में 17.8 करोड़ रुपये, तेलुगु में 8.35 करोड़ रुपये और तमिल में 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'मुफासा: द लायन किंग' ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं क्रिसमस की छुट्टियों में फिल्म के कलेक्शन में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि आज सिनेमाघरों में वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज हो गई है। बेबी जॉन के सिनेमाघरों में दस्तक देने से 'मुफासा: द लायन किंग' की कमाई पर असर पड़ेगा। अब देखन वाली बात होगी कि वरुण धवन की फिल्म के आगे डिज्नी की एनिमेटेड मूवी कितना कलेक्शन कर पाती है।

Read more about: mufasa the lion king bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X