BOX OFFICE: फुल इंटरटेनमेंट.. सुपर कॉमेडी.. 'मुबारकां' की तगड़ी ओपनिंग!
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुबारकां' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों से भी पॉजिटिव रिस्पॉस देखने को मिला है। जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जरूर दिखेगा, ऐसी उम्मीद है।
''सबसे बुरी बात है कि सलमान कब क्या करेंगे.. किसी को पता नहीं होता....''
फिलहाल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, फिल्म की ओपनिंग ऐवरेज रही है। लेकिन फर्स्ट डे की मार्निंग शो के बाद फिल्म की कमाई में तगड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 7 करोड़ की कमाई की है। वहीं वीकेंड में कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 80-90 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है। 70 करोड़ के लागत पर बनी मुबारकां लगभग 2800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि फिल्म कम से कम बजट पार कर जाएगी।
Recommended Video

यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











