BOX OFFICE: बुरी तरह फ्लॉप हो गई से फिल्म.. सुपरस्टार का भी फायदा नहीं!
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुबारकां' बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा प्रदर्शन दे रही है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस देखने को मिला है। लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, फिल्म की कमाई काफी ऐवरेज रही है।
फिल्म शाहरूख, सलमान की.. लाइमलाइट छीन लेते हैं ये सुपरस्टार!
अपने छठे दिन पर फिल्म किसी तरह 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। जबकि फिल्म 70 करोड़ के लागत पर बनी है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म कम से कम बजट पार कर जाएगी। लेकिन अब यह काफी मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन दिखता है।

यह काफी हैरानी वाली बात है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आने के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ नहीं है। अनिल कपूर के होने का भी फिल्म को कोई फायदा नहीं मिल पाया। साफ है कि कॉमेडी फिल्म के हिसाब से फिल्म की बजट काफी ज्यादा है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस हाल देखकर साफ है कि फिल्म 2017 की अगली फ्लॉप फिल्म हो चुकी है।
Recommended Video

बहरहाल, आप जानिए 2017 की फ्लॉप फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications











