..................... MS Dhoni - The Untold Story box office collection beats Rustom lifetime - Hindi Filmibeat

#BoxOffice: धोनी ने किया रूस्तम को आउट...जानिए 2016 की टॉप 10 फिल्में

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर धोनी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन कर रही है और अब फिल्म साल की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

एम एस धोनी बिना किसी नुकसान के 127 करोड़ के साथ मैदान में डटे हुए हैं और इस बार उनके चक्कर में रन आउट हो गए हैं अक्षय कुमार। जी हां, साल की टॉप 3 फिल्मों में एम एस धोनी ने अक्षय कुमार की रूस्तम को बाहर कर अपने लिए जगह बना ली है।

और ऐसा करने के लिए धोनी को लगे हैं केवल 18 दिन। जी हां, केवल 18 दिन में सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म ने अक्षय कुमार की रूस्तम के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

MS DHoni Box Office report

दिलचस्प ये है कि फिल्म को लेकर माहौल अभी भी शानदार है और फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी डट कर कमाई कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत को पूरी इंडस्ट्री उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे चुकी है।
[जानिए बॉक्स ऑफिस का #Top200Crore क्लब]

गौरतलब है कि 10 महीने बीत चुके हैं और अब तक बॉक्स ऑफिस का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। हालांकि बचे हुए दो महीनों में कई कमाल होने हैं। लेकिन फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर यंगस्टर्स ही राज कर रहे हैं।
[#Dabangg: बॉक्स ऑफिस के बाप हैं तीनों खान - शाहरूख - आमिर - सलमान]

टॉप 10 लिस्ट में इस साल वरूण धवन से लेकर टाईगर श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। वहीं टॉप 3 में अपने लिए जगह बनाना, सुशांत सिंह राजपूत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

जानिए इस साल की टॉप 10 फिल्में -
#1 सुलतान
सलमान खान स्टारर सुलतान की कमाई है -300.45

#2 एयरलिफ्ट - 129 करोड़

#3 एम एस धोनी - 128 करोड़

#4 रूस्तम- 127.42 करोड़

#5 हाउसफुल 3 - 107.70 करोड़

#6 फैन- 85 करोड़

#7 बागी- 76 करोड़

#8 नीरजा- 75.61

#9 करोड़ कपूर एंड सन्स - 73.03 करोड़

#10 ढिशूम- 69.50 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X