#2016BoxOffice: पहला सुलतान और दूसरा धोनी का धमाका...ये रहे टॉप 10

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर धोनी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन कर रही है और अब फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

2016 में बस दो ही काम हुए। सलमान खान की सल्तनत पर उनका राज कायम रहा और धोनी का धमाका हुआ। क्योंकि अक्षय कुमार तो 3 साल से अजूबा कर रही हैं इसलिए उनकी फिल्में चलना और सुपरहिट होना कोई नई बात नहीं थी।

हां, अगर वो सुलतान से उनकी सल्तनत छीन लेते तब ये बॉक्स ऑफिस खेल काफी दिलचस्प हो जाता। एम एस धोनी बिना किसी नुकसान के 129.15 करोड़ के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

Top 10 films of 2016

लेकिन इस बार धोनी के चक्कर में रन आउट हो गए हैं अक्षय कुमार। जी हां, साल की टॉप 3 फिल्मों में एम एस धोनी ने अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट और रूस्तम को बाहर कर अपने लिए जगह बना ली है।
[लीजिए अभी तो दंगल शुरू भी नहीं हुआ...RECORDS शुरू...पिछड़े सुलतान]

यानि कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बन चुकी है 2016 की सबसे बड़ी फिल्म, सुलतान के बाद। ऐसा करने के लिए धोनी को लगे हैं केवल 20 दिन।

दिलचस्प ये है कि फिल्म को लेकर माहौल अभी भी शानदार है और फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी डट कर कमाई कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत को पूरी इंडस्ट्री उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे चुकी है।

गौरतलब है कि 10 महीने बीत चुके हैं और अब तक बॉक्स ऑफिस का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। हालांकि बचे हुए दो महीनों में कई कमाल होने हैं। लेकिन फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर यंगस्टर्स ही राज कर रहे हैं।

[#Dabangg: बॉक्स ऑफिस के बाप हैं तीनों खान - शाहरूख - आमिर - सलमान]

टॉप 10 लिस्ट में इस साल वरूण धवन से लेकर टाईगर श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। वहीं टॉप 3 में अपने लिए जगह बनाना, सुशांत सिंह राजपूत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
जानिए इस साल की टॉप 10 फिल्में -

#1 सुलतान

सलमान खान स्टारर सुलतान की कमाई है -300.45

#2 एम एस धोनी - 129.15 करोड़

#3 एयरलिफ्ट - 129 करोड़

#4 रूस्तम- 127.42 करोड़

#5 हाउसफुल 3 - 107.70 करोड़

#6 फैन- 85 करोड़

#7 बागी- 76 करोड़

#8 नीरजा- 75.61

#9 करोड़ कपूर एंड सन्स - 73.03 करोड़

#10 ढिशूम- 69.50 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X