..................... Mrs Chatterjee Vs Norway BO Prediction: अच्छी शुरुआत देगीं रानी मुखर्जी, टूटेगा पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड! Mrs Chatterjee Vs Norway Day 1 Box Office Collection Prediction: Rani Mukerji's film to start good - Hindi Filmibeat

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Prediction: अच्छी शुरुआत देगीं रानी मुखर्जी, टूटेगा पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड!

mrs-chatterjee-vs-norway-day-1-box-office-collection-prediction-rani-mukerji-s-film-to-start-good

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Prediction: रानी मुखर्जी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जो भले ही कम फिल्में करती हैं, लेकिन उनकी फिल्मों से दर्शकों की काफी उम्मीद बंधी होती है। पिछले कुछ सालों में रानी ने अपनी फिल्मों से लोगों को काफी इंप्रेस किया है। लिहाजा, अब सबकी निगाहें उनकी आने वाली फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" पर टिकी हैं।

सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा बटोर रही है। समीक्षकों ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉस दिया है। वहीं, अब ऑडियंस की प्रतिक्रिया देखने की बारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को भारत में करीब 2000 स्क्रीन्स मिली हैं।

फिल्म को लेकर फिलहाल पॉजिटिव माहौल दिख रहा है। फिल्मीबीट से विशेष रूप से बात करते हुए, फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने बताया कि रानी की बॉक्स ऑफिस पर वापसी कैसी रहेगी।

बड़े शहरों में करेगी अच्छा प्रदर्शन!

बड़े शहरों में करेगी अच्छा प्रदर्शन!

उन्होंने कहा, "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे बड़े शहरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। यह कोई आम कमर्शियल फिल्म नहीं है। ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, और मुझे पूरा यकीन है कि पारिवारिक दर्शक निश्चित रूप से फिल्म देखने की कोशिश करेंगे। साथ ही यह फिल्म बहुत बारीक है और महिला प्रधान के कारण इसके व्यापक दर्शक वर्ग है।"

फिल्म की ओपनिंग

फिल्म की ओपनिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी की ये फिल्म 2-2.5 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। वहीं, वीकेंड पर यह आकंड़ा दुगुना भी जा सकता है। फिल्म मुख्य तौर पर वर्ड ऑफ माउथ पर बिजनेस करेगी।

रानी मुर्खजी की पिछले 5 साल की फिल्में

रानी मुर्खजी की पिछले 5 साल की फिल्में

पिछले 5 सालों में रानी मुखर्जी ने तीन फिल्में दी हैं, जिनका बिजनेस कुछ इस प्रकार का रहा है-

हिचकी- 3.30 करोड़ ओपनिंग, 46.21 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन
मर्दानी 2- 3.80 करोड़ ओपनिंग, 47.57 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन
बंटी और बबली 2- 2.60 करोड़ ओपनिंग, 12.50 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X