Mr and Mrs Mahi- एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे निकली जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म!

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर आपको मैदान में चौके छक्के मारते हुए नजर आने वाली हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर फैंस उत्साहित हैं और यही कारण है कि एडवांस बुकिंग को लेकर लोग काफी ध्यान दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी खासी हो रही है।
PVRInox और Cinepolis 2.15 लाख टिकटों की कुल बिक्री के साथ बीते दिन खिड़की बंद हुई है। मूवीमैक्स में भी करीब 6300 टिकटें बेचीं। इससे इतना तो तय माना जा रहा है कि फिल्म काफी अच्छी ओपनिंग देने वाली है।
2024 का पहला रिकॉर्ड
ऐसा कहा जा रहा है कि जब से ये साल शुरु हुआ तब से मिस्टर एंड मिसेज माही ने टिकटों की बिक्री के मामले रफ्तार पकड़ी है। 2024 में रिलीज हुई सभी फिल्मों से ज्यादा इस फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 6-8 करोड़ रुपये की बहुत अच्छी शुरुआत के लिए तैयार है। जिस तरह से लोग इस फिल्म को लेकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं तो वीकेंड पर ये कलेक्शन 20 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसी फिल्म है जिसे सीधे डिजिटल पर रिलीज करने का विचार किया गया था।
लगातार कर रही हैं प्रमोशन
जान्हवी कपूर इस फिल्म को लेकर किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। यही कारण है कि वो इसका प्रमोशन काफी सीरियस होकर किया जा रहा है। आईपीएल के कई मैचों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव पहुंचे थे। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें गंगा आरती से भी सामने आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications