Mr and Mrs Mahi Boc Day 8: कछुए की चाल से भी धीमी हुई'Mr and Mrs Mahi' की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 8: 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म ने आते ही शानदार कलेक्शन किया है, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन फिल्म अभी तक फिल्म की बनाई गई कीमत को भी वसूल नहीं पा रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म का आज कितना है कलेक्शन।
इस दिन इतना हुई कलेक्शन
पहला दिन- 6.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.85 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये
आठवें दिन इतना हुआ कलेक्शन
वहीं आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 1.30 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 40 करोड़ था, लेकिन अभी तक फिल्म यह रकम वसूल नहीं पाई है। वहीं अब फिल्म के पास कमाई करने का भी समय कम होता जा रहा है क्योंकि अब एक के बाद एक बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं।
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है ये
जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











