..................... Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 7:janhvi kapoor and rajkummar rao movie earned only 1.75 cr on day 7 - Hindi Filmibeat

Mr and Mrs Mahi Boc Day 7: जाह्नवी कपूर की फिल्म 7 दिनों में ही हुई फुस्स, जानें अब तक का कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi Boc Day 7

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 7: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन फिल्म अब धीरे-धीरे अपनी पकड़ खोती जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां लगभग 7 करोड़ के अपना खाता खोला था और उम्मीद भी यह थी कि फिल्म अच्छा कमएगी, लेकिन हर दिन फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं इन दिनों का कलेक्शन।

इस दिन इतना हुई कलेक्शन
पहला दिन- 6.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.85 करोड़ रुपये

वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 24.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट जहां 40 करोड़ के पार है वहीं फिल्म 1 हफ्ते में भी फिल्म की लगाई गई लागत भी वसूल नहीं हो पाई है। बता दें कि फिल्म के पास कमाई के लिए समय कम बचा है। जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज होने जा रही है।

स्पोर्ट्सृ-ड्रामा और रोमांस है फिल्म में
मिस्टर एंड मिसेज माही में थोड़ा रोमांस भी देखने को मिलता है तो कभी थोड़ा ड्रामा और बात करें क्रिकेट की तो एक्ट्रेस शानदार खेल खेलती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं। फिल्म रियल लाइफ से अधिक मेल खाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X