Mr and Mrs Mahi Box Office Day 4: थीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई की रफ्तार, बस इतना हुआ कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi Box Office Day 4

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 4: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है। फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर रही है।

चौथे दिन की कमाई रही फुस्स
मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी की तो सभी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स के इस पर मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। फिल्म 31 मई को रिलीज हुई और फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। पहले दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन काफी कम कमाई की है। जी हां, फिल्म ने चौथे दिन बस 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की है।

जानें किस पर आधारित है फिल्म
मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जहां थोड़ा रोमांस भी देखने को मिलता है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं। फिल्म रियल लाइफ से अधिक मेल खाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X