Mr and Mrs Mahi Box Office Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म ने की धुंआधार कमाई, किया तगड़ा कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 2: अखिरकार इंतजार खत्म हुआ और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अब यह फिल्म भैया जी को टक्कर देने आई है। जहां मनोज बाजपेयी की फिल्म 8 दिनों में 9 करोड़ भी पूरा नहीं कमा पाई है। वहीं मिस्टर एंड मिसेज माही ने आते ही तहलता मचा दिया है। फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बता दें कि शानदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी चौके छक्के जड़ दिए हैं।

दूसरे दिन इतनी की कमाई
शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने 6.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की है। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 4.50 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म की टोटल कमाई 11.25 करोड़ रुपये हो गई है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। क्रिकट लवर्स को यह फिल्म खास पसंद आने वाली है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X